पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीतन राम मांझी ने कहा समय आने पर साबित कर देंगे बहुमत, गुप्त मतदान हो

जीतन राम मांझी ने कहा-समय आने पर साबित कर देंगे बहुमत, गुप्त मतदान हो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. जीतन राम मांझी ने कहा कि राज्यपाल से निवेदन किया कि विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार का चयन अवैध है। वे जिस बहुमत को साबित करने की बात कह रहे हैं, उससे मैं नहीं भाग रहा हूं। मैंने राज्यपाल के ऊपर छोड़ दिया कि वे कब मुझसे बहुमत साबित करवाना चाहते हैं। मैंने गुप्त मतदान कराने का निवेदन किया है।
काउंटिंग के समय दोनों पक्ष के एक-एक लोग प्रवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। मांझी ने कहा कि हम शक्ति परिक्षण से भाग नहीं रहे हैं, हमने महामहीम से निवेदन किया है कि 19, 20 या 23 को बहुमत साबित करने का मौका दें। इसपर महामहीम ने कहा कि दूसरे पक्ष के लोग 24-48 घंटे में फैसला करने की बात कह रहे हैं। इस पर हमने कहा कि यह आप अपने विवेक से तय करें। एक प्रश्न के जवाब में मांझी ने कहा कि बहुत से लोग ऐसे है जो हमें समर्थन करने को तैयार हैं पर वे अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहते।