पटना. कंकड़बाग और पत्रकारनगर इलाके में लूट के कई मामलों में वांछित पत्रकारनगर के रिक्की कुमार, रामकृष्णानगर के अजीत कुमार, आयूष कुमार, कंकड़बाग के सोनू मिश्र और पुनपुन के नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कंकड़बाग के रामलखन पथ के पास लूट के इरादे से आयूष और नीतीश एकत्रित हुए थे। दोनों के पास से पुलिस को एक पिस्टल, 1 कारतूस, लूटी गई तीन
मोबाइल, चोरी की दो बाइक बरामद की गई। दोनों की निशानदेही पर बाकियों को पुलिस ने छापामारी कर पकड़ा। सभी पेशेवर लुटेरे हैं। इनके गिरोह में 8-10 लोग शामिल हैं। सभी जेल की हवा खा चुके हैं। अपराधियों के खिलाफ पत्रकारनगर, कंकड़बाग, जक्कनपुर में लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं ।