पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औरंगाबाद में अगवा कर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

औरंगाबाद में अगवा कर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद/पटना. मदपुर प्रखंड में एक सप्ताह पहले अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को उसके गांव से ही अगवा कर लिया था, पुलिस ने सोमवार की सुबह उक्त युवक की लाश को एक नदी से बरामद किया है। घटना मदपुर थानाक्षेत्र के पटनवां गांव की है। घटना के पिछे जमीन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। मृतक युवक रामचंद्र यादव का पुत्र राम कुमार यादव है।
सूत्रों के अनुसार एक दिसंबर को गांव के शिव मंदिर के पास राम कुमार बैठा था कि तभी दो हथियारबंद अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने में देकर उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन सप्ताह भर से उसका कोई अता-पता नही चल रहा था। सोमवार की सुबह सलैया थानाक्षेत्र के बाबु गरडीह गांव स्थित मदार नदी में ग्रामीणों ने एक शव को देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिवार वालों ने शव की पहचान करने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सलैया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।