पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुख्यात अपराधी कुणाल शर्मा गिरफ्तार, बिंदू सिंह के नाम पर मांगता था रंगदारी

कुख्यात अपराधी कुणाल शर्मा गिरफ्तार, बिंदू सिंह के नाम पर मांगता था रंगदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पुलिस की विशेष टीम ने कुख्यात अपराधी कुणाल शर्मा को इमामगंज से गिरफ्तार कर लिया। पटना के एक दर्जन कोचिंग संस्थानों को फोन कर बेउर जेल में बंद कुख्यात बिंदू सिंह के नाम पर वह रंगदारी मांग रहा था। अपराध जगत में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए उसने पिछले दिनों बहादुरपुर में एक कोचिंग संचालक के ऊपर फायरिंग कराई थी। व्यक्ति की गोली मारकर हत्या भी कर दी थी। कुणाल इस कदर बेखौफ हो चुका था कि अपना नाम बताकर रंगदारी मांगा करता था। उसने पुलिस को बताया कि वह बिंदू सिंह की से भी बड़ा अपराधी बनना चाहता था। इसलिए एक के बाद एक कोचिंग संस्थानों को फोन कर रंगदारी मांग रहा था। अपराध करने की उसकी रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसी वर्ष उसने 11 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया।
अरवल से चलाता था गिरोह, पुलिस कस्टडी से भागा था
कुणाल अरवल से भी अपने गिरोह का संचालन करता था। उसके गिरोह के सदस्यों के साथ पुलिस ने उसे पकड़ा था। लेकिन वह भागने में सफल रहा। इसके बाद अपनी पहचान छिपाकर वह पटना में रह कर अपराध कर रहा था। वह मूल रूप से अरवल के कुरपी का निवासी है। कुणाल के पिता पेशे से किसान हैं।
50 लाख तक मांगी रंगदारी
कोचिंग संचालकों से कुणाल ने 50 लाख रुपए तक की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी मांगने के लिए वह अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। अब तक की जांच में पता चला है कि उसने करोडों रुपए की रंगदारी मांगी थी। एसएसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि किसी ने उसे रंगदारी नहीं दी। कोई रंगदारी देता इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।