पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. कोहरे के कोहराम से आज भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी रेल यात्रियों को हो रही है। पटना आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। भागलपुर गरीब रथ-15 घंटे लेट, पटना राजधानी एक्सप्रेस-3:30 घंटे की देरी से और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही है।
वहीं जानकारी मिल रही है कि तूफान एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से, महानंदा एक्सप्रेस 19 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे की देर से, विभूति एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से, बिक्रमशीला एक्सप्रेस 7:30 घंटे की देरी से और मगध एक्सप्रेस 2 घंटे विलम्ब से चल रही है।
वहीं जिला प्रशासन की ओर से ठंड में कमी को देखते हुए आज से पटना में सभी स्कूलों को सुबह नौ बजे से खोलने का निर्देश दिया गया था।
कल भी मौसम का यही हाल था और ट्रेनें विलम्ब से पटना पहुंची थी। 100 मीटर की विजिविलिटी में लोग वाहन चला रहे थे। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा और कोहरे का असर जारी रहने के आसार है। वहीं मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार पटना में 24 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.