पटना. साक्षरता के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कलाकारों की टीम राज्य के सभी पंचायत के गावों में जाएगी। नाटक और गीत के माध्यम से लोगों को कलाकारों के द्वारा जागरुक किया जाएगा। 28 फरवरी से टीम का भ्रमण शुरू होगा। शिक्षा विभाग का जनशिक्षा निदेशालय इसके लिए कलाकारों की 77 टीमें बनाई है।
महादलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक अक्षर आंचल कार्यक्रम के तहत विभाग उक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया है। छोटे जिले में एक तथा बड़े जिलों में दो अथवा तीन टीमें जाएंगी। कलाकारों का ट्रेनिंक कार्यक्रम 12 से 25 फरवरी तक चलेगा। सभी नाटक और गीत साक्षरता और समावेशी विकास के थीम पर तैयार किए गए हैं।