जमुई/पटना. जमुई-गिरिडीह सीमा क्षेत्र पर बसे घुठिया गांव में नक्सलियों ने कई जगहों पर पोस्टर चिपकाकर झारखंड विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया है।
नक्सलियों ने आम लोगों को वोट बहिष्कार करने को कहा है। पोस्टर में लिखा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें। नक्सलियों के इन धमकी भरे पोस्टरों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।