पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लम्बी कूद में मोहम्मद इजरायल को गोल्ड

लम्बी कूद में मोहम्मद इजरायल को गोल्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार शिक्षा पर्षद की ओर से आयोजित सब जूनियर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में बाहरी जिलों का शानदार प्रदर्शन जारी है। खासकर एथलेटिक में भागलपुर मधुबनी और सीतामढ़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को खेले गए मैच में लम्बी कूद में मधुबनी के मोहम्मद इजरायल को गोल्ड मिला। दूसरे स्थान पर संजय कुमार और तीसरे स्थान पर प्रीतम कुमार रहे। वहीं 400 गुने 100 मीटर में लारकियों में सिवान पहले स्थान पर रहे। 4 गुने 100 के फाइनल में जमुई नवादा मुंगेर अररिया लखीसराय की टीम पहुंची।
इधर, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए कबड्डी मैच में खेले गए कबड्डी के फाइनल में बालक वर्ग का खिताब जहानाबाद की टीम ने जीत लिया है। फाइनल में जहानाबाद ने सारण को हराया। वहीं बालिका के फाइनल में पटना और बेगूसराय के बीच खेला गया। इसमे पटना ने शानदार खेल दिखाया।