पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोतिहारी: ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल

मोतिहारी: ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतिहारी/पटना. मोतिहारी-अरेराज पथ पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पीपल चौक के समीप की है। मृतक मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज निवासी विनय कुमार जबकि घायल गोविंदगंज का पवन कुमार है।
विनय के पिता अरेराज में खैनी का व्यवसाय करते हैं। दोनों अरेराज से बाइक से मोतिहारी आ रहे थे। पीपल चौक के समीप उनकी टक्कर तेज गति के ट्रैक्टर से हो गई। इससे विनय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।