औरंगाबाद. मदनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ पर नक्सलियों और सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ का मामला प्रकाश में आया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। इसमें दो सीआरपीएफ जवानों के जख्मी होने की भी खबर है। हालांकि फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोबरा, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की ओर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम मदनपुर के पहाड़ पर पहुंची थी। जहां नक्सलियों से इनकी मुठभेड़ हो गई। वहीं, नक्सलियों ने आज पूर्वी बिहार उत्तरी झारखंड में 24 घंटे बंद की घोषणा की है। इसे लेकर जमुई के सिमुरतला बाजार, नरंगजौ बाजार, झाझा 1 नम्बर सर्किल, चकाई और खैरा सहित कई बाजार बंद हैं। वहीं बांका जिले में भी बंद का असर देखा जा रहा है।
बताते चलें कि दो दिनों पूर्व ही मुंगेर और जमुई के जंगलों में कॉबिंग ऑपरेशन चला कर गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों के हमले के मंसूबे पर पानी फेरते हुए सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। नक्सलियों के इन्हीं मंसूबे को ध्यान में रखते हुए खुफिया विभाग ने मुंगेर और जमुई में हाई अलर्ट किया है।
मुंगेर और जमुई के जंगलों में सोमवार रात सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर बड़ी घटना को अंजाम देने की नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया था। नक्सली रत्तू कोड़ा पकड़ा गयाथा। वह पैसरा गांव का रहने वाला है। धरहरा के पैसरा जंगल (मुंगेर) में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी।
उधर जमुई के गिद्धेश्वर जंगल में भी छापेमारी की गई थी। यहां भारी मात्रा में लैंड माइंस बरामद हुए थे। नक्सली गणतंत्र दिवस पर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक तैयार कर रहे थे। 38 हैंड ग्रेनेड, 73 हैंड ग्रेनेड का लीवर, 1 जेनरेटर, 20 बंडल बिजली तार, 1 कुकिंग गैस सिलेंडर, नक्सली वर्दी व साहित्य डीजल पंप में इस्तेमाल किए जाने वाले सिलेंडर से बनाये गये 25 लैंड माइंस बरामद किया था। सभी में डेटोनेटर लगाना ही बाकी था।
आगे देखिए दो दिनों पूर्व मुंगेर में नक्सलियों के कैंप से बरामद विस्फोटक...