मुजफ्फरपुर/पटना. इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का हड़ताली होमगार्ड जवानों ने घेराव किया। जवानों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और धक्का मारने लगे। गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गए। किसी तरह ड्राइवर ने जोर लगाकर गाड़ी को मौके से निकाल लिया। हड़ताली होमगार्ड जवान सीएम से बात करना चाहते थे पर सीएम गाड़ी से नीचे नहीं उतरे।
मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान पिछले कुछ दिनों से सामूहिक अवकाश पर चले रहे थे। आज से उन्होंने हड़ताल पर जाने की घोषणा की। इसी दौरान मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जब वे कार्यक्रम के बाद बाहर आ रहे थे तो कुछ हड़ताली होमगार्ड जवानों ने उनका घेराव किया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोगों ने किसी तरह सीएम की गाड़ी को वहां से रवाना किया।