पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Nalanda University Today Formally Inaugurated External Affairs Minister Sushma Swaraj

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज करेंगी नालंदा विवि का विधिवत उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: राज्य सरकार के कला संस्कृति व पर्यटन विभाग के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार से पढ़ाई शुरू हुई। इसे कुछ वक्‍त के लिए किराए पर लिया गया है।
बिहारशरीफ/पटना. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को नालंदा विवि के पहले शैक्षणिक सत्र का विधिवत उद्घाटन करेंगी। इसके बाद राजगीर के विश्वविद्यालय कैम्पस में चल रहे कार्य का निरीक्षण कर वहां पौधरोपण करेंगी। उन्हें मास्टर प्लान के बारे में जानकारी दी जाएगी। साइट डेवलपमेंट ग्रुप के साथ उनका फोटो सेशन का भी कार्यक्रम है। गवर्निंग बॉडी के सदस्यों के साथ विदेश मंत्री की बैठक निर्धारित है। इस मौके पर कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
बताते चलें कि पांचवीं शताब्‍दी में उच्‍च शिक्षा का केंद्र रहे नालंदा विश्वविद्यालय में 821 साल बाद इसी माह से दोबारा पढ़ाई शुरू हुई। नए विश्वविद्यालय का निर्माण प्राचीन विश्वविद्यालय के लोकेशन से 12 किलोमीटर दूर राजगीर में किया गया है। शुरुआत 9 स्‍टूडेंट्स के साथ की गई, जिनकी कक्षाएं राज्य सरकार के कला संस्कृति व पर्यटन विभाग के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गईं। कन्वेंशन सेंटर को 15 दिन के लिए किराए पर लिया गया है। 19 सितंबर को विश्‍वविद्यालय के औपचारिक उद्घाटन के बाद कक्षाएं प्रशासनिक भवन में लगेंगी।
2021 तक पूरा होगा विश्वविद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण
कक्षाओं और दफ्तर के लिए अस्थायी परिसर बन चुका है। करीब 242 एकड़ में स्थायी भवन का काम चल रहा है, जो 2021 तक पूरा होगा।