पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरेन्द्र मोदी के अहंकार की हार और आम अवाम की जीत: राजद

नरेन्द्र मोदी के अहंकार की हार और आम अवाम की जीत: राजद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी।
पटना. राजद ने आप की भारी जीत पर शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा है कि आशा है कि वह अपनी मिशन में कामयाब होगी। राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आप के माध्यम से पढ़े लिखे और नौजवानों की टीम आगे आई है। यह साबित हो गया कि देश की जनता को केन्द्र सरकार और भाजपा की नीतियां स्वीकार नहीं है। वहीं, प्रदेश प्रधान महासचिव मुन्द्रिका सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली की महान जनता ने नरेन्द्र मोदी की करिश्माई व्यक्तित्व को पूरी तरह नकार दिया है। नरेन्द्र मोदी के अहंकार की हार और आम अवाम की जीत हुई है।

प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव चित्तरंजन गगन और एजाज अहमद ने कहा कि ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव मे भाजपा की करारी हार लोकतंत्र, समाजवाद एवं धर्म निरपेक्ष शक्तियों की जीत है। उसके असली चेहरे को लोग पहचान चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अब इस सच्चाई को स्वीकार कर लेना चाहिए कि उनके पुराने गढ दिल्ली से हीं भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, जो बिहार आते-आते शून्य हो जाएगी ।