पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंगेर/जमुई. मुंगेर और जमुई के जंगलों में कॉबिंग ऑपरेशन चला कर गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों के हमले के मंसूबे पर पानी फेरते हुए सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। नक्सलियों के इन्हीं मंसूबे को ध्यान में रखते हुए खुफिया विभाग ने मुंगेर और जमुई में हाई अलर्ट किया है।
बताते चलें कि मुंगेर और जमुई के जंगलों में सोमवार रात सर्च ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर बड़ी घटना को अंजाम देने की नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया था। नक्सली रत्तू कोड़ा पकड़ा गया। वह पैसरा गांव का रहने वाला है। धरहरा के पैसरा जंगल (मुंगेर) में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी।
मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उधर जमुई के गिद्धेश्वर जंगल में भी छापेमारी की गई थी। यहां भारी मात्रा में लैंड माइंस बरामद हुए। नक्सली गणतंत्र दिवस पर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक तैयार कर रहे थे। 38 हैंड ग्रेनेड, 73 हैंड ग्रेनेड का लीवर, 1 जेनरेटर, 20 बंडल बिजली तार, 1 कुकिंग गैस सिलेंडर, नक्सली वर्दी व साहित्य डीजल पंप में इस्तेमाल किए जाने वाले सिलेंडर से बनाये गये 25 लैंड माइंस बरामद। सभी में डेटोनेटर लगाना ही बाकी था।
आगे देखिए नक्सलियों के कैंप से बरामद विस्फोटक...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.