पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Nitish Kumar Inaugurate Sub station, Power Reached 49 Villages

नीतीश कुमार ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन, 49 गांवों में पहुंची बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना/बाढ़. मंगलवार को बिहार के मुख्मंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के बेलछी में पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया। इस सब स्टेशन से 49 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ भी की और अपने प्रत्याशी के लिए वोट भी मांगा।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार फिलहाल सबसे ज्यादा खर्च बिहार की शिक्षा पर कर रही है। कुल खर्च का करीब 24 फीसदी केवल पढ़ाई पर हो रहा है। इसके बाद बिजली आपूर्ति पर ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अब हमने यह भी योजना बनाई है कि 100 की आबादी वाले टोले में भी बिजली की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले बहुत कोई कहते थे कि लाठी को तेज पिलाओ। पर अब कलम मे स्याही डालने की बारी है। जो पढ़ेगा, वहीं आगे बढ़ेगा। सभी पढऩे जाएं।
हर जगह स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है। गुंडागर्दी से विकास संभव नहीं है। आगामी पांच साल में हम लोगों को जॉब के लिए भी ट्रेंड करेंगे। न्याय के साथ विकास का रास्ता है और इसी प्रकार बिहार का विकास होगा। किसान की आमदनी भी बढ़ेगी। आप लोगों से यही आशीर्वाद मांगते हैं कि हमारे प्रति आपका स्नेह बनाए रखे ताकि हम आगे भी बिहार का विकास कर सके। यहां से मुख्यमंत्री भागलपुर के लिए रवाना हो गए।