पटना। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर रविवार की सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। जैसे -जैसे वाहनों की लंबी कतार बढ़ रही थी नीतीश के सरकारी अवास के बाहर ठेला लगाया अमरजीत के चेहरे की चमक बढ़ रही थी। अमरजीत चाहता है कि प्रदेश का राजनीति संकट कुछ दिन और बरकरार रहे।
वो कहता है कि भाई प्रदेश में सरकार चाहे जिस किसी की बने हम तो ठेला ही चलाएंगे। लेकिन इस राजनीतिक संकट की वजह से मेरी आमदनी बढ़ गई है। इस कारण यह संकट बरकरार रहे।
वो हंसते हुए कहता है कि यह संकट मेरे लिए ही नहीं आपके लिए भी काफी फायदेमंद है ? यह पूछने पर वो कैसे ? वो कहता है कि अपने न्यूज के लिए हर दिन आपको भी कई जगहों पर भटकना पड़ता था। आज तो एक ही जगह पर इतनी खबर मिल जा रहे हैं कि आपको परेशान नहीं होना पड़ रहा है।
नीतीश कुमार से मिलने आने वाले नेताओं के कारण अमरजीत के समानों की भीड़ बढ़ गई है। कभी दो सौ रुपए रोज की कमाई करने वाले अमरजीत के तो भीड़ के कारण बल्ले बल्ले हो गए हैं। वह पिछले तीन दिनों में पांच हजार रुपए कमा लिया है।
मुलतः बक्सर के रहने वाले अमरजीत ने यहां अपना पर ठेला लगा रखा है। वह कहता है कि पिछले तीन दिनों में हमने जितना कमाया है उतना पैसा तो हम पूरे महीने में नहीं कमाया करता था। यह पूछने पर क्या चाहते हो राजनीतिक संकट बरकरार रहे। वह कहता है कि हम तो यही चाह रहे हैं।
कुछ ये ही हाल कन्हैया का है। यह पहले जू के पास अपना ठेला लगाया करता था। लेकिन राजनीतिक संकट बढ़ने के बाद वो अभी नीतीश कुमार के घर के पास ठेला लगा रहा है। कन्हैया अपने ठेले पर पानी का बोतल और आइसक्रिम बेच रहा है।