पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Nitish Kumar Today Visited Vaishali Aiming Opponents Sadenge

नीतीश कुमार का वैशाली दौरा आज, विरोधी पार्टियां गठजोड़ की तैयारी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. नीतीश कुमार वैशाली पहुंच चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने परिवहन मंत्री वृशिण पटेल के फार्म हाउस का उद्घाटन भी किया। यह फार्म हाउस 27 एकड़ में फैला हुआ है। कुछ ही देर में वो मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। नीतीश कुमार के साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह भी मौजूद हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वैशाली दौरे पर आये हैं। इस दौरे को लेकर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। फार्म हाउस वृशिण पटेल के पैतृक गांव नगवां में है। इससे पहले 25 जनवरी को नीतीश कैमूर जिले के मोहनिया और सासाराम के दौरे पर गए थे। वे जदयू के संकल्प रैली में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां इतनी भीड़ थी कि धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई थी।
मोहनिया में नीतीश कुमार के सामने ही छात्र समागम के कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की भी की थी। इस दौरान कई नेताओं के साथ नीतीश कुमार मंच पर मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने बैरकेडिंग तोड़ दी थी। संकल्प रैली को ध्यान में रखते हुए, यहां की लगभग सभी सवारी गाडिय़ों को रैली में लगा दिया गया था। इससे सासाराम और भभुआ की ओर जाने वाले यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा था।
वहीं, आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी, कांग्रेस, एलजेपी और एनसीपी ने भी कमर कस लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी पार्टियां गठजोड़ करने की तैयारी में हैं। इसे लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। हालांकि अभी सीटों को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, पर जानकारी मिल रही है कि बिहार की कुल 40 सीटों में से 20 पर लालू यादव की पार्टी रजेडी के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं। जानकारी मिल रही है कि इस मामले को लेकर लालू यादव आज राहुल गांधी से भी मिल सकते हैं।