पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज शाम राष्ट्रपति के सामने विधायकों की परेड कराएंगे नीतीश

आज शाम राष्ट्रपति के सामने विधायकों की परेड कराएंगे नीतीश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. राज्य में जारी सत्ता संग्राम अब दिल्ली पहुंच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को शाम 7 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के समक्ष अपने समर्थक 130 विधायकों की परेड कराएंगे। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी रहेंगे। नीतीश कैंप के अनुसार जदयू, राजद और कांग्रेस के 125 विधायक मंगलवार शाम दो विमानों से दिल्ली पहुंचे। उन्हें नोएडा के दो होटलों में ठहराया गया है।
नीतीश खुद भी विधायकों की सुख-सुविधा का जायजा लेते रहे। वे बिहार निवास में ठहरे हैं। हवाई अड्डे पर नीतीश ने कहा कि बिहार के सियासी संकट में राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी बेवजह अड़ंगा डाल रहे हैं। हमने उनसे जल्द से जल्द सरकार बनाने और बहुमत साबित करने का मौका देने का अनुरोध किया था। पूरी स्थिति साफ है। लिहाजा मैंने त्रिपाठी से कहा कि फैसले में देर लगाई जाए। देर होने से हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा मिलेगा। अब्दुल बारी सिद्दीकी, गिरधारी यादव, जनार्दन मांझी, कौशल यादव, पूर्णिमा यादव बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे।
विजय चौधरी विधायक दल के नेता बने
पूर्वमंत्री विजय चौधरी विधानसभा में जदयू के नेता होंगे। स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने उन्हें मान्यता दे दी है। इससे पहले जदयू कोर कमेटी ने चौधरी को विधानसभा में नेता बनाने का फैसला लिया। नीतीश विधान पार्षद हैं, लिहाजा उन्हें विधानसभा में नेता के रूप में मान्यता नहीं दी जी सकती है। स्पीकर ने उन्हें विधानमंडल दल के नेता की मान्यता दी है।