पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालीगंज में चार लोगों की हत्या, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

पालीगंज में चार लोगों की हत्या, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: शोकाकुल परिजन।
पालीगंज/पटना. मछली पकड़ने के विवाद में ग्रामीणों पर हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर चार लोगों की हत्या कर दी तथा एक को बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की देर रात की हुई। अपराधियों ने पटना जिले के पालीगंज के खीरी मोड़ थाने अरवल के करपी थाने की सीमा पर स्थित अईयारा गांव के पास भैंसासुर जलाशय में इस घटना को अंजाम दिया।
बताते चलें कि जलाशय में मछली पकड़ने को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इस घटना के विरोध में सोमवार की सुबह लोगों ने इमामगंज के पास सड़क जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस द्वारा समझाये जाने पर लोगों ने जाम हटा दिया। पालीगंज के कई बाजार बंद हैं।आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
चारों मृतक बिंद जाति के, भाकपा माले से रखते थे ताल्लुक
चारों मृतक एक घायल करपी थाना के कोसडिहरा टोला, मोरिला के रहने वाले थे। मरने वालों में मनीष बिंद, उदय बिंद, रामप्रवेश बिंद और जनार्दन बिंद के नाम शामिल हैं, जबकि घायल का नाम रजनी बिंद है। मृतक माले समर्थक थे।
अचानक बरसाने लगे गोलियां
ग्रामीण भैंसासुर जलाशय में मछली मार रहे थे। इसकी सूचना उनके विरोधियों को मिली। फिर लगभग दस से बारह लोग हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे। उसके बाद बिना किसी को कुछ कहे-सुने हमलवारों ने निहत्थे ग्रामीणों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
दो घंटे तक क्षेत्र विवाद में उलझी रही अरवल पटना पुलिस
अरवल एसपी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल खीरी मोड़ में पड़ता है जबकि पालीगंज एसडीपीओ मिथिलेश ने कहा कि मौके वारदात पर जाने के बाद बता पाएंगे। घटनास्थल को लेकर दो घंटे तक पुलिस अधिकारियों के बीच फोन पर तू-तू-मैं-मैं होती रही।
आगे की स्लाइड्स में देखिए संबंधित तस्वीरें...