फोटो: म्यूजिक धुन पर कैटवॉक करतीं प्रतिभागी।
पटना. अगली प्रतिभागी का नाम पुकारा जाता है और वह म्यूजिक धुन पर कैटवॉक करती हुई आती है। जजेज के सामने आने के बाद शुरू होता है सवाल और जवाब का सिलसिला। जज प्रतिभागी की हॉबी समेत विभिन्न तरह के सवाल करते हैं। इसके बाद फिल्मी गाने शुरू हो जाते हैं और प्रतिभागी लड़की 'इश्क को इश्क को गले लगा ले' जैसे गाने की धुन पर डांस कर दिखाती है। यह नजारा था मंगलवार को होटल पाटलिपुत्रा एग्जोटिका में चल रहे फ्रीडम मिस बिहार के ऑडिशन के दौरान।
ऑशियन विजन और अन्नू आनंद कंस्ट्रक्शन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के दो दिनों तक चलने वाले ऑडिशन में मंगलवार को बड़ी संख्या में लड़कियां शामिल हुईं ऑडिशन में सौंदर्य और फैशन का जमावड़ा लगा। सज-धज कर आईं लड़कियां आत्मविश्वास से लबरेज थी। आत्मविश्वास कैटवॉक से लेकर इंट्रोडक्शन देने के दौरान दिख रहा था। कैटवॉक करते समय किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह वह चल कर रही थी। इस दौरान ऑशियन विजन के प्रवीण सिन्हा ने बताया कि इस ऑडिशन में 20 से 24 लड़कियों को फाइनल राउंड के लिए चयनित किया जाएगा।
चयनित लड़कियों को कोरियोग्राफर कौशिक घोष सात दिनों तक ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद इसका फिनाले 21 दिसंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा। प्रतियोगिता में कुल पांच पैरामीटर रखे गए है, इनमें हाइट, बॉडी फिगर, आईक्यू, हॉबिज और ब्यूटी शामिल है। इस ऑडिशन के जज थे कोरियोग्राफर मनीष चंद्रेश, मिस बिहार 2013 इषित यामिनी और फैशन डिजाइनर आशीष रंजन।
आगे की स्लाइड्स में देखिए संबंधित तस्वीरें...