पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna 10 Days Linked Bank Said Villagers Lockout

10 दिनों से बैंक में नहीं था लिंक, ग्रामीणों कर दी तालाबंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतिहारी/पटना. विगत 10 दिनों से बैंक में लिंक खराब रहने से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार तंग आकर मंगलवार को दलपत विशुनपुर सेन्ट्रल बैंक ब्रान्च में ताला जड़ दिया। ग्राहकों ने सभी बैंक कर्मीयों को चार-पांच घंटों तक बाहर ही बिठाये रखा। ग्रामीणों का कहना था कि जब बैंक का लिंक ही खराब रहता है तो कर्मचारी अंदर जाकर क्या करेंगे। बाद में शाखा प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा सूचना देने पर पचपकड़ी ओपी प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार साह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया गया। तब कहीं जाकर बैंक का ताला खुलवाया जा सका।