अररिया/पटना. रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग पर डुमरिया पेट्रोल पम्प के निकट केले से लदा ट्रक और टेम्पो की टक्कर में मजुआ पश्चिम पंचायत निवासी चितरंजन ठाकुर की पत्नी बरखा देवी की मौत हो गयी, जबकि टेम्पो चालक समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल टेम्पो चालक नरेश चौधरी, शिवरत्न कुमार, खालो ऋषिदेव, भोलिया देवी, रमन कुमार आदि को इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतका बरखा देवी कालाबलुआ पंचायत में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती थी। चितरंजन ठाकुर के आवेदन पर रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि टेम्पो फारबिसगंज से रानीगंज की ओर आ रही थी जबकि ट्रक फारबिसगंज की ओर जा रहा था।