बगहा/पटना. नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड में भैरोगंज रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को फिर एक व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। हालांकि इस 45 वर्षीय मृतक की पहचान हो नहीं पाई है। जीआरपी, नरकटियागंज की मौके पर पहुंची टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि मंगलवार को भी इसी रेलवे स्टेशन पर एक युवक सवारी गाड़ी की चपेट में आने से जान गंवा बैठा था। जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी है।