पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Bagaha Woman's Death From Diarrhea, 24 More Suffer

बगहा में डायरिया से महिला की मौत, 24 से ज्यादा पीड़ित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगहा/पटना. रामनगर प्रखंड के बभनी गांव में उल्टी की बीमारी ने शनिवार को भयावह रूप ले लिया। एक महिला की मौत हो गई तथा दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। इसके बाद रामनगर पीएचसी की मेडिकल टीम इस गांव के लिए रवाना हुई। गांव में पहुंचे चिकित्सकों का कहना है कि डायरिया या गैस्ट्रोइंटेटाइटिस में उल्टी की समस्या पीड़ितों को साथ- साथ रहती है। जबकि यहां किसी को उल्टी की बीमारी है, तो कोई दस्त से पीड़ित है।
ऐसे में यहां फैली बीमारी की तहकीकात जारी है। बीमार लोगों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। मौत का शिकार 40 वर्षीया मैना देवी हुई है। अंगार देवी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। चिकित्सक दल में शामिल डॉ जीपी सिंह व डॉ एम काजीम ने बताया कि यहां की स्थिति की बाबत वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई है। इन चिकित्सकों ने कहा कि हालात पर नियंत्रण शीघ्र पा लिए जाने की उम्मीद है।