फोटो: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
भागलपुर/पटना. भागलपुर जिले में अभी
लव जिहाद का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मंगलवार को एक और घटना हो गई। मंगलवार की शाम दो युवकों ने बहनों को छेड़ा पर इसके एवज में इन युवकों की बहनों ने जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
मंगलवार को केवी लाल नाथगनर की दो बहनें बाजार में स्थित एसबीआई की शाखा में गई थीं। शाम में वे लौट रही थी कि नाथनगर चौक के पहले से दो युवक मो. सोनू और मो. कासिफ इन दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इन दोनों पर फब्तियां कस रहे थे। मामला हद से तब पार गया जब इन युवकों ने बड़ी बहन की चोटी खींच दी। इसके बाद इनके बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। मामला पिटाई तक पहुंच गया।
अब क्या था छोटी बहन ‘मर्दानी’ बन गई और एक जोरदार पंच मो. सोनू को जड़ दिया। घूंसा लगने के बाद सोनू गुस्से में आ गया और बदला लेना चाहा, लेकिन बहनों ने उसे धक्का दे दिया और वह गिर पड़ा। इसके बाद दोनों बहनों ने शोर मचाया और वहां भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग भी मामले को समझ कर उन दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर डाली। स्थानीय लोगों ने इन युवकों को पहचान लिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बहनों के मामा ने बताया कि ये दोनों हमारे ही घर में रहकर पढ़ाई करती हैं। बड़ी बहन बीनएन कॉलेज में पार्ट टू व छोटी भांजी एसएस गर्ल्स हाई स्कूल में 11 वीं की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।