पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Bloody Conflict Two Groups Gopalganj Chanda Dozens Injured

गोपालगंज में चंदा को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, दर्जनों घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोपालगंज/पटना. गोपालगंज जिले के बसडिला गांव में रविवार को चंदा को लेकर दो गुटों में हुई झड़प में 40 लोग घायल हो गए हैं। इस झड़प में दो घरों में आग लगा दी गई, जिसमें दो बाइक समेत लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। घायलों में दस महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि बसडिला गांव में महावीरी अखाड़ा के चंदा को लेकर बसडिला खास और भागर खाप टोला के निवासियों के बीच विवाद हो गया। पहले बात तू-तू मैं-मैं तक पहुंची। इसके बाद देखते ही देखते इस विवाद ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ओर से रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दो घरों में आग लगा दी। घटना की जानकारी होते ही नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित अपने पूरे दल बल के साथ पहुंचे पर स्थिति को संभाला। रोड़ेबाजी में दारोगा साह, प्रदुमन साह, शंकर साह, अमरेश गोड़, रामचंद्र गोड़, कन्हैया साह, सिपाही साह, अंबिका साह सहित दर्जनों लोग घायल हो गये। दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के वरीय अधिकारी पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।