पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Bus Full Of Passengers Chapra Fired Killing Deck Hand Dozen Injured

छपरा में यात्रियों से भरी बस पलटी, खलासी की मौत, दर्जन भर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छपरा/पटना. शनिवार को दाउदपुर थाने के समीप एकमा से छपरा जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस स्टेरिंग फेल होने के कारण पलट गई। दुर्घटना में खलासी एकमा निवासी पुरुषोतम सिंह की मौत हो गई। साथ ही दर्जन भर यात्री घायल हो गये।
बच्ची को नहीं आया खरोच तक
बस में महिला ललीता देवी अपनी तीन वर्षीय पुत्री अंशी कुमारी को गोद में लेकर बैठी थी। हादसे के दौरान अंशी गोद से गिरकर बस के नीचे दब गई। पर उसे खरोच तक नहीं आई। उसकी मां ललीता देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। घायल ललीता देवी, चिन्ता देवी, राजमति देवी, मुनी देवी सहित अन्य का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।