बक्सर/पटना. बिहार केे बक्सर जिले केे राजपुर प्रखंड अंतर्गत जलहरा गांव के पास स्थित इलाहाबाद बैंक की एक शाखा से अज्ञात सशस्त्र अपराधी 15 लाख 58 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।
पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुुमार ने बताया कि इलाहाबाद बैंक की शाखा के खुलते ही छह लोग अंदर आए और हथियार केे बल पर 15 लाख 58 हजार रुपए लूटकर दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बक्सर-सासाराम मुख्यमार्ग पर हुई लूट की इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के िलए प्रयास जारी है।