पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Chief Minister Nitish Kumar Demonstrate Outside Home Former Nurses

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर नर्सों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. बिहार की नर्सों ने सोमवार को अपनी मांग को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। नर्सें अपनी सेवा को नियमित करने की मांग कर रहीं थी। प्रतिबंधित क्षेत्रों में घुसी इन नर्सों को बाहर करने के लिए महिला पुलिस को बुलाना पड़ा। इस दौरान दोनों के बीच जमकर झड़प और हाथापाई हुई। पुलिस उन्हें वहां से निकलने को कह रही थी पर वे सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि हमारी मांगों पर जब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता है तब तक हम लोग यहां से जाने वाले नहीं है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों बिहार की नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिनों की हड़ताल की थी, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी खराब असर पड़ा था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के आश्वासन के बाद वे अपने हड़ताल से वापस लौटी थी। मंत्री ने आश्वासन दिया था कि अब इस पर विचार करेंगे। उस दौरान नर्सों ने सात दिनों का अल्टीमेटम दिया था।