पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News, Patna College 24, 29 And 23 To The School Will Be Closed Court

24 से कॉलेज, 29 से स्कूल और 23 से बंद होंगे कोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. शैक्षणिक संस्थानों पर त्योहारों का असर भी दिखना शुरू हो रहा है। मगध विवि के कॉलेज 24 सितंबर से पांच अक्टूबर तक के लिए बंद हो रहे हैं, जबकि पटना विश्वविद्यालय में दुर्गापूजा की छुटिट्यों की शुरुआत 25 सितंबर से हो रही है। दुर्गापूजा के तुरंत बाद बकरीद होने के कारण सभी कॉलेज अब छह अक्टूबर से ही खुलेंगे। वहीं, दूसरी ओर स्कूलों में छुट्टियां आधिकारिक रूप से 29 सितंबर से शुरू हो रही हैं, लेकिन 28 सितंबर को रविवार है, इस कारण सभी स्कूलों में 27 सितंबर को पढ़ाई के बाद छुट्टी हो जाएगी।
सभी स्कूल भी कॉलेजों के साथ छह अक्टूबर को ही खुलेंगे। वहीं, पटना न्यायमंडल के सिविल कोर्ट में 23 सितंबर से 7 अक्टूबर तक दुर्गापूजा अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान सिविल कोर्ट के सभी न्यायालय बंद रहेंगे। पटना न्यायमंडल में पटना, बाढ़, दानापुर, पटना सिटी मसौढ़ी की अदालतें शामिल हैं। पूजा अवकाश के दौरान जमानत की अर्जियों पर सुनवाई आपराधिक मामले के आवश्यक कार्य होंगे।