पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Crime Story Katihar: Kursela Bridge Thrown River By Family Girl

कटिहार: कुर्सेला पुल से परिजनों ने लड़की को नदी में फेंका, नाविक ने बचाई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटिहार/पटना. बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज परिजनों ने उसकी हत्या तक की योजना बना ली। पर ऐन वक्त पर एक नाविक ने लड़की की जान बचा ली और तब जाकर खुलासा हुआ परिजनों की मंशा का। बीती रात एक 14 साल की लड़की को उसके परिजन ही कुर्सेला पुल से नीचे कोसी नदी में फेंक कर चले गए। पर तभी एक नाविक की नजर उसपर पड़ी और लड़की को बचा लिया गया, फिलहाल लड़की कुर्सेला पुलिस की निगरानी में है। बताया जाता है कि लड़की के प्रेम-प्रसंग की वजह से परिजनों ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की।
क्या है मामला
लड़की मधेपुरा की आलमगंज की रहने वाली है। लड़की ने बताया कि वे 10वीं की छात्रा है और एक लड़के से प्रेम करती है। पर लड़की के परिजनों को यह पसंद नहीं था। बीती रात उसके दादा, पिता और कुछ परिचित उसे यह कहकर कुर्सेला की ओर लाए कि उसकी हेल्थ चेकअप के लिए भागलपुर चलना है। जैसे ही गाड़ी कुर्सेला पुल पर पहुंची। परिजनों ने उसे पुल से नीच कोसी नदी में फेंक कर चलते बने। लड़की किसी तरह तैर कर किनारे तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी, तभी एक नाविक की लड़की पर नजर पड़ी और उसे बचाया जा सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।