पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna CRPF Recovered Huge Quantity Explosives Jamui

जमुई में सीआरपीएफ ने भारी मात्रा में बरामद किया विस्फोटक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुई/पटना. जमुई जिले के खैरा-सिकंदरा सीमा के जंगलों में शनिवार को सीआरपीएफ ने सर्च अभियान के तहत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। जंगल से सिलेंडर बम, बम बनाने के सामान बरामद किए गए। आशंका जाहिर की जा रही है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।
13 सितम्बर की रात जमुई जिले के सीमरा ढाब के जंगल में सीआरपीएफ से मुठभेड़ में नक्सली संगठन के एरिया कमाडर दिनेश पंडित सहित तीन नक्सली मारे गए थे। इस घटना के विरोध में नक्सलियों द्वारा 18 सितम्बर को बंद का आह्वान किया गया था। सीआरपीएफ की इस बड़ी कार्रवाई के बाद से नक्सली बौखलाय हुए हैं।