सासाराम. रोहतास जिले के कछवां बाजार में उत्क्रमित मध्य विद्यालय की बालकनी गिर जाने से उसके नीचे दबकर कई छात्र व छात्राएं घायल हो गए। घायलों में आशा, प्रियंका और सुनैना की हालत गंभीर है। इन्हें सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है।
बताया जाता है कि शनिवार दोपहर ये सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय में भोजनावकाश के बाद बाहर निकले थे। तभी बारिश शुरू हो गई। वे विद्यालय की बालकनी के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच अचानक बालकनी धराशाई हो गया। इसमें छात्र शिवाजी, गोलु, छात्रा रिंकी, जमीला, संगीता, आरती, मनीषा प्रियंका, आशा, सुनैना आदि एक दर्जन बच्चे शामिल हैं। शेष घायल छात्रों का इलाज कछवां के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।