बिहारशरीफ/पटना. महादलितों को रेडियो के बाद अब टीवी देने की बारी आयी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री
सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को राजगीर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित भाजपा महादलित मंच के दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार की रेडियो योजना महादलितों को देश दुनिया और सरकारी योजनाओं से अपडेट रखने में असफल रही है। बिहार में भाजपा की सरकार बनी, तो महादलित टोलों में बिजली के साथ-साथ रंगीन टीवी दिया जाएगा। महादलितों के विकास के बिना बिहार का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा की बजट के 16 प्रतिशत राशि प्रतिशत राशि अनुसूचित जाति के विकास के लिए रिजर्व रहता है। वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने इसका पालन किया, लेकिन अब यह राशि दूसरे मद में खर्च हो रही है।
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लंदन दौरे पर सुमो ने कहा कि अधिकारियों के इतने बड़े दल के साथ जाने की कोई जरूरत नहीं है। इससे बिहार में विकास की गति ठप होगी। सीएम विदेश जा रहे हैं अच्छी बात है। सुमो ने कहा कि जदयू नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय का श्रेय लेना चाह रहे हैं, जो गलत है। इसका श्रेय किसी को जाता है, तो वह पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम हैं।