पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यपाल ने कहा उचित समय पर लूंगा फैसला

राज्यपाल ने कहा उचित समय पर लूंगा फैसला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जदयू नेता नीतीश कुमार की मांग पर उचित समय पर फैसला लूंगा। नौ फरवरी को ही उनलोगों ने मांग मेरे समक्ष रखी है। अभी दो दिन ही हुए हैं। राज्यपाल हो या न्यायिक विशेषज्ञ सभी को समय चाहिए। सारे तथ्यों को देखने के बाद ही निर्णय लिया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेता चुने जाने पर पटना हाईकोर्ट का निर्णय आया है। इस निर्णय को देखूंगा कि कोर्ट क्या कह रहा है। इसके बाद ही अपना फैसला दूंगा। इधर, जदयू नेताओं की मांग है कि जल्द-से-जल्त राज्यपाल विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने के लिए तिथि की घोषणा करें। ऐसे मामले में विचार के लिए 24 घंटे का समय काफी होता है।