पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Ideal Healthcare Reform Deleted Throat Pipe

आदर्श के स्वास्थ्य में सुधार, गले से हटाई गई पाइप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. सहकारिता मंत्री जयकुमार सिंह के पुत्र आदर्श के स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है। 22 दिन बाद शुक्रवार को उसके गले में लगा पाइप भी हटा लिया गया है। वैंटिलेटर से पांच दिन पहले बाहर निकाल लिया है। शनिवार को पहली बार चम्मच से पानी पिलाया गया। दो-तीन दिनों के अंदर उसे वार्ड में भेज दिया जाएगा। यहां 15 से 20 दिनों तक रखा जाएगा।
ग्वालियर के सिधिंया स्कूल में रैंगिंग के दौरान सीनियर छात्र की पिटाई से वह कोमा में चला गया था। काफी गंभीर हालत में उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 20 अगस्त को भर्ती कराया गया था। सहकारिता मंत्री ने बताया कि अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की मेहनत और ईश्वर की कृपा है कि आदर्श की हालत में सुधार है। हालांकि आगे अभी लगातार चिकित्सा की जरूरत होगी। आदर्श की देख-रेख कर रहे रविकांत सिंह ने बताया कि आदर्श अभी बात नहीं कर रहा है, लेकिन दूसरों की बात समझ रहा है। सेंस ठीक है। पाइप हटाने के बाद गला का जख्म भी दो दिनों में ठीक हो जाएगा।