फाेटो: प्रतीकात्मक प्रयोग।
पटना. दशहरा, दीपावली छठ पूजा के दौरान ट्रेन की यात्रा करते वक्त विशेष सावधानी बरतें। पूजा के समय भीड़ अधिक होती है आैर इसका फायदा नशाखुरानी गिरोह का उठाता है। ज्यादातर स्लीपर और सामान्य बोगियों में नशाखुरानी गिरोह के सदस्य यात्रियों को शिकार बनाते हैं। हालांकि रेल पुलिस जीआरपी का दावा है कि इस बार नशाखुरानी गिरोह से निपटने की पूरी तैयारी है। पिछले दिनों रेल एडीजी केएस द्विवेदी, आरपीएफ आईजी अतुल पाठक ने मुगलसराय में यूपी पुलिस रेल अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। पटना रेल एसपी उपेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि नशाखुरानी गिरोह से निपटने की पूरी तैयारी है। पटना जीआरपी के सौ जवान आनंद विहार से कानपुर मुगलसराय से पटना के बीच ट्रेनों में लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।
नशीला स्प्रे छिड़क लूटा सामान
एजुकेशनल टूर पर हैदराबाद से पटना लौट रही पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं को बेहोश करके शातिरों ने चलती ट्रेन में हजारों की संपत्ति गायब कर दी। यह घटना रविवार की भोर में सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी एस-10 में जबलपुर से कटनी के बीच हुई। छात्राओं के मुताबिक सुबह साढ़े चार बजे वे फ्रेश हो रही थीं। इसी दौरान ऐसा लगा कि किसी ने स्प्रे किया है। फिर नींद आने लगी। डेढ़ घंटे बाद जब होश आया तो चार छात्राओं निधि, सादिया, अनिष्का और अनुप्रिया के बैग या ट्रॉली बैग गायब थे।
ट्रेनों में लगेगा शातिरों का फोटो
दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों समेत पटना से सभी प्रमुख मार्ग की ट्रेनों रेलवे स्टेशनों पर अलग से पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही नशाखुरानी करने के आरोप में जेल भेजे गए शातिरों का फोटो भी ट्रेनों में लगाया जा रहा है। आरपीएफ यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान करने के लिए पोस्टर अभियान चलाएगा। पटना जंक्शन पर जागरुकता वाले पोस्टर पर्चे बांटे जा रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना...