जमुई/पटना. जमुई रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब आठ बजे एक मालगाड़ी संटिंग के दौरान पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के चार डिब्बे रेलवे लाइन से उतर जाने के कारण अप एवं डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई और हटिया पटना पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस को चौरा स्टेशन के पास करीब एक घंटा तक रुकना पड़ा।
रेलकर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी तरह लुप लाइन क्लीयर करा वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया। बाद में करीब दिन के 1 बजे मेन लाइन को ठीक किया जा सका। इस घटना से तकरीबन एक से डेढ़ घंटे तक रेलवे परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा और अप एंड डाउन दोनों लाइन बंद रही।