पटना. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी जदयू के नेता नीतीश कुमार के पोसुआ तोता बन गए हैं। नीतीश कुमार की तरह चौधरी भी झूठी बातें कहते हैं। जलालत की जिंदगी जीने को मजबूर महादलितों के विकास की बात कह कर वे इस समुदाय के जले पर नमक छिड़क रहे हैं।
पांडेय ने कहा कि जदयू महादलित समाज को प्रताड़ित करने पर तुला है। पार्टी मुख्यमंत्री बनने के पूर्व ही मुख्यमंत्री का पद खाली करने का समय पहले से ही तय कर देती है। चौधरी को बाढ़ पीड़ित महादलितों की त्रासदी नहीं दिख रही है। चौधरी को बताना चाहिए कि क्या सभी महादलितों को राशन कार्ड और अनाज मिल रहा है? क्या बीपीएल सूची में सभी महादलित समाज के सभी लोगों का नाम शामिल है? सभी को वृद्धावस्था पेंशन मिल रहा है? क्या सभी महादलितों को पीने का शुद्ध पानी मिल रहा है? जब सरकार पीने का शुद्ध पानी ही नहीं उपलब्ध करा सकती हैं तो कल्याण की बात किस मुंह से करती हैं। क्या सरकार टोला सेवकों और विकास मित्रों का वेतन भुगतान नियमित करती है? अगर ऐसा नहीं हो रहा तो पोसुआ तोता की तरह चौधरी महादलित के विकास की बात क्यों करते हैं? बेहतर होगा कि वे महादलितों के साथ मजाक करना छोड़ दें। इस तरह बेकार की बातें करके बार-बार छेड़े जाने से आहत होकर महादलित समाज जदयू को नहीं छोड़ेगा।