पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna JDU, RJD Congress Had Right Speak Corruption Mohan

जदयू, राजद व कांग्रेस को भष्ट्राचार पर बोलने का हक नहीं: राधामोहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाेटो:केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह प्रेसवार्ता करते हुए।
सीवान/पटना. केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि जदयू, लालू प्रसाद यादव व कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई हक नहीं है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी विधानमंडल दल के नेता हैं और अगले नेता के चुनाव होने तक वह विधानमंडल दल के नेता बने रहेंगे। इसपर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह शनिवार को गोपालगंज प्रदेश युवामोर्चा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए सीवान आए थे।
सीवान जंक्शन पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगे दवा घोटाले का आरोप सही है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रेसवार्ता में सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, गोपालगंज सांसद जनक चमार, जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यू कुमार सिंह, भाजपा नेता कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जिला मंत्री राहुल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत पाठक, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, गोपालगंज जिलाध्यक्ष ब्रहमानंद राय आदि उपस्थित थे।