फाइल फोटो: मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी।
पटना. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से हम उत्साहित नहीं है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुरोध पर चीन के राष्ट्रपति गुजरात का विकास करने के लिए आए हैं। चीन गुजरात में निवेश करेगा। प्रधानमंत्री को थोड़ा बहुत चिंता अपने निर्वाचन क्षेत्र बनारस की है। बनारस में भी निवेश हो सकता है लेकिन प्रधानमंत्री को देश की चिंता नहीं है। हम यही कहना चाहते हैं कि जिनपिंग को पहले दिल्ली आना चाहिए। प्रधानमंत्री को उनसे पूरे देश के विकास के परिप्रेक्ष्य में बात करनी चाहिए। सिर्फ गुजरात और बनारस के विकास के लिए नहीं।
यह पूछे जाने पर कि भाजपा नेता सुशील मोदी ने अपनी पार्टी के सांसद आदित्य नाथ के फार्मूले का विरोध किया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नहीं चलेगा। भाजपा ऊपर से दिखलाती है कि हम एक है, किन्तु उनमें अनेक प्रकार का है अन्तद्वंद चल रहा है। इससे हमलोग उत्साहित है। यही चलता रहे ताकि बिना कोई चैलैन्ज के हम सत्ता में आ जाएंगे। वैसे यह भाजपा का अंदरूनी मामला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि
जम्मू कश्मीर के लिए 65 हजार पैकेट राहत सामग्री हमलोगों ने बनाए।इसमें से 18 हजार पैकेट का उठाव हो चुका है।
जम्मू-कश्मीर सरकार को बार-बार हमलोग याद दिला रहे है। परसों भी वे लोग एक खेप राहत सामग्री ले गए हैं। आवश्यकता अनुसार वे लोग राहत पैकेट ले जा रहे हैं। पैकेट खराब होने वाला नहीं है। दो अधिकारी दिल्ली से
जम्मू कश्मीर गए थे, वे लोग चले आए हैं। जम्मू कश्मीर एयरपोर्ट से ही वहां की सरकार पूरा प्रशासन चला रही है। हमारे यहां के अधिकांश लोग जम्मू कश्मीर से लौट आए हैं, जो बचे हैं वे भी लौट आएंगे।