पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Learn BJP Leader CP Thakur Narendra Singh

सीपी ठाकुर से सीखें भाजपा नेता : नरेंद्र सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद सीपी ठाकुर अच्छे आदमी हैं और बातों को समझते हैं। वे भाजपा के अन्य नेताओं जैसे नहीं हैं। भाजपा के नेताओं को उनसे सीखनी चाहिए की स्वच्छ राजनीति कैसे की जाती है। नरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेता बिना आधार और तथ्य के बयान जारी कर रहे हैं।
लोकतंत्र में ऐसी बातों का कोई स्थान नहीं है। विदित हो कि सीपी ठाकुर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ाई की थी और कहा था कि उन पर अनाप शनाप आरोप बिना तथ्य के नहीं लगाने चाहिए। दवा घोटाले में कौन दोषी है, इसका खुलासा जल्द हो जाएगा। सरकार गंभीरता पूर्वक इसकी जांच करा रही है।