पटना. लोजपा अपनी सदस्यता अभियान रविवार से शुरू करेगी। लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर इसकी शुरुआत पटना से की जा रही है। सिर्फ पटना पश्चिम में लोजपा ने एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्यता अभियान कि शुरुआत फुलवारी प्रखंड से होगी। फिर सभी प्रखंड स्तर पर इसकी शुरुआत होगी।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोजपा हर जिले में बूथ स्तर तक कमेटी भी बनाने का निर्णय लिया है। इसी आलोक में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। पटना जिला लोजपा अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्षों की यह जिम्मेदारी होगी कि सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े। फिर बूथ स्तर तक कमेटी गठित होगी। लोजपा की खास तैयारी उन क्षेत्रों में होगी, जहां भाजपा 2010 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ी थी। क्योंकि एनडीए गठबंधन में लोजपा को वही सीटें मिलेंगी, जहां भाजपा का नहीं बल्कि जदयू का उम्मीदवार पिछली बार लड़ा था।