पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Love Patna City Wrangling Then Married Hospital

पटना सिटी में प्यार, तकरार और फिर अस्पताल में शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी. प्यार, तकरार फिर अस्पताल में शादी कुछ ऐसी कहानी है सुमन बिटटू की। शुक्रवार को बिटटू ने एनएमसीएच के प्रसूति विभाग में सुमन की मांग में सिंदूर भर एक साथ रहने की शपथ ली। चौक थाना क्षेत्र के हुमाद गली निवासी महादेव प्रसाद की बेटी सुमन ने एनएमसीएच के प्रसूति विभाग में शुक्रवार को एक बच्चे का जन्म दिया।

परिवार वालों के सामने प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। लड़की की मां ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रेमी युवक बिटटू को अस्पताल आने काे कहा। उसके वहां पहुंचने पर थोड़ी सी तकरार के बाद वह सुमन से शादी करने को भी राजी हो गया। आनन-फानन में सिंदूर का इंतजाम बेड पर ही हुआ। डॉक्टर नर्स पुलिस वालों की मौजूदगी में बिटटू ने सुमन की मांग भरी एक साथ जीवन भर चलने का शपथ लिया।