पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Mokameh Sensation Resembled Garage Operator's Murder

मोकामा में गैराज संचालक की हत्या से मची सनसनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: शोकाकुल परिजन।
मोकामा/पटना. हाथीदह थाना अंतर्गत बाटा मोड़ इलाके में एक गैराज संचालक की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना को उस वक़्त अंजाम दिया गया, जब संचालक अपने गैराज में सोया हुआ था। सोए अवस्था में ही अज्ञात हमलावरों ने लोहे के सरिये से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी गैराज संचालक भीम पासवान को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
दरियापुर निवासी भीम पासवान, बाटा मोड़ पर कई सालों से गैराज चला रहा था। रविवार देर रात कुछ हमलावर उसके गैराज में आ गए और उस पर हमला कर दिया। जख्मी भीम पासवान ने शोर मचाया। इस पर कुछ लोगों ने चीख पुकार सुनकर हमलावरों का पीछा भी किया पर अपराधी भाग निकले । मौके पर मौजूद रामदेव पासवान ने बताया कि हमलावरों ने पहले बिजली काट दी और तब हमला किया था ताकि उनको कोई पहचान नहीं सके। हाथीदह थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।