पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Mother Had Left Child Loving Husband Leave Two Marriage Betrayed

पति को छोड़ एक बच्चे की मां चली थी प्रेमी संग शादी रचाने, मिला धोखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज/पटना. बसे-बसाए घर को छोड़ एक बच्चे की मां चली थी प्रेमी के साथ शादी रचाने पर प्रेमी ने ऐसा धोखा दिया कि न वह घर की रही और घाट की। कहने का अर्थ यह हुआ कि उसे दोनों तरफ से धोखा मिला और वर्तमान समय वह अपने प्रेमी के साथ जेल के सलाखों के पीछे है।

मामला किशनगंज के मिलनपल्ली निवासी रिंकू घोष का है। उसके 12-13 साल पहले कन्हैया प्रसाद घोष से शादी हुई थी। उनका नौ साल का बेटा भी है। रिंकू को कन्हैया के मौसरे भाई से प्यार हो गया। रिंकू का कन्हैया के मौसरे भाई से इतना प्यार हो गया कि वह अपने मूक बधिर पति, सास-ससूर और बेटे को भी भूल गई और उसके साथ लुधियाना भाग गई। कन्हैया के भाई ने रिंकू को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। इस बीच रिंकू के मायके वालों ने कन्हैया के घरवालों पर अपनी बेटी के गायब करने का केस दर्ज करा दिया। पुलिस कन्हैया के घरवालों पर दवाब बना रही थी इसी बीच रिंकू घोष के सारे सपने टूट गए और वह लुधियाना से फिर किशनगंज लौट गई। वहां उसे आर्थिक बदहाली के सिवा कुछ नहीं दिखा। यहां लौटने पर पुलिस ने रिंकू घोष को गिरफ्तार किया और उससे सभी सच निकाल लिया। रिंकू घोष अपने परिवारवालों के साथ मिलकर जो षड़यंत्र रच रही थी उसमें खुद ही फंस गई और वर्तमान समय में वह अपने प्रेमी के साथ जेल मे बंद है।