मोतिहारी/पटना. पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चोरमा-शेखपुरवा पथ पर कछुआ नदी से पुलिस ने सिरकटी लाश बरामद किया है। शव की खोज पुलिस सोमवार से कर रही थी। शव 25 वर्षीय किसी अज्ञात व्यक्ति का है। सिर कटा होने से शव की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या कर हत्यारों ने शव फेंक दिया होगा। जानकारी के अनुसार नदी में शव होने की आशंका पर पुलिस सोमवार को नदी में महाजाल डलवायी थी लेकिन शव नहीं मिला। मंगलवार की सुबह शव को लोगों ने देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी लाई।