पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Municipal Corporation Board Meeting Adjourned Commotion Councillors

पटना के नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा, पार्षदों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. नगर निगम बोर्ड की बैठक में आज पार्षदों ने हंगामा कर दिया और कोई भी कार्रवाई नहीं होने दी। इस वजह से बैठक स्थगित करनी पड़ी। पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी भी की।
मिली जानकारी के अनुसार आज निगम बोर्ड की बैठक होनी थी और जनहित के दो मुद्दों पर बात होने वाली थी। पर बैठक शुरू होने के पहले ही करीब 15-20 पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया और निगम आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पार्षदों का कहना था कि वे पहले पुरानी योजनाओं को धरातल पर लाए, उसके बाद अगामी योजनाओं पर बात करें।
पार्षदों की मुख्य मांगें थी कि वे 5, 10 और 15 लाख की योजनाओं के पैसे आवंटित करें। मौके पर निगम आयुक्त कुलदीप नारायण ने अध्यक्ष से कहा कि पहले पार्षदों को शांत रहने को कहा जाए, फिर मैं अपनी बात रखता हूं। पर पार्षदों का हंगामा जारी रहा। 10 मिनट के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।