पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Muzaffarpur Bomb Blast Police Station Premises Sub inspector Injured

मुजफ्फरपुर: थाना परिसर में बम विस्फोट, सब इंस्पेक्टर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरपुर/पटना. सिवायपट्‌टी थाना परिसर में बम विस्फोट होने से एक एएसआई बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। यह बम लोकसभा चुनाव के दौरान बरमाद किया गया था, जिसे डिफ्यूज नहीं किया गया था। यहीं बम सोमवार को थाने में फट गया।
इस घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही सामने आई है। लोस चुनाव के दौरान पुलिस ने किसी क्षेत्र से कुछ बम बरामद किए थे। इसे उसी वक्त डिफ्यूज कर दिया जाना चाहिए था पर ऐसा नहीं किया गया और इन्हें थाने में रख दिया गया। आज यह सिवायपट्‌टी थाने में साफ-सफाई के दौरान इनमें से एक बम फट गया और यहां तैनात एक एएसआई बुरी तरह जख्मी हो गए। इन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।