पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Patna Namo Dictator And Sumo Cpasi Jitan Ram Manjhi

नमो तानाशाह और सुमो छपासी: मांझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी।
पटना. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में विपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी पर सोमवार को निशाना साधा। नरेंद्र मोदी को तानाशाह तो सुशील मोदी को छपासी बताया। जनता दरबार के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों से तानाशाह की तरह हिसाब मांग रहे हैं। वहीं सुशील मोदी अखबार में छपने के लिए छोटी-छोटी बातों तो बेवजह तुल देते हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा सांसद सीपी ठाकुर की सराहना की और कहा कि उनका व्यक्तित्व गौरवशाली है। दवा घोटाले के मामले में वे वास्तविक सच बोल रहे हैं।

दवा घोटाले में दोषियों को मिलेगी सजा
उन्होंने कहा कि दवा घोटाले के मामले में जांच रिपोर्ट आ गई है। इसकी समीक्षा की जा रही है। जल्द की यह साफ हो जाएगा कि कब और किसके कार्यकाल में घोटाले किए गए हैं। दोषियो को सजा दिलाई जाएगी। हमें अपनी जांच एजेंसी पर पूरा भरोसा है। सीबीआई से जांच कराने की जरूरत नहीं है।
जम्मू कश्मीर त्रासदी में पीड़ितों के सहायतार्थ दस करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार भेजी है। मैंने जम्मू-कश्मीर सरकार से कहा था कि उन्हें जितनी नावों की जरूरत होगी दिए जाएंगे। अभी तक मात्र दस नाव जम्मू-कश्मीर सरकार ले जाने में सफल हुई है। बाकी नाव तैयार करके रखे हुये हैं। 65 हजार खानों का पैकेट बना हुआ है। इसमें कोई चीज सड़ने वाली नहीं है।